मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया प्रखंड प्रमुख जानकी देवी एवं उप प्रमुख तारकेश चौधरी के खिलाफ शुक्रवार को 16 पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। प्रमुख एवं उप प्रमुख की अनुपस्थिति के कारण पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास से संबंधित सामूहिक आवेदन बीडीओ कार्यालय में जमा किया। आवेदन देने वालों में पंचायत समिति सदस्य पप्पू कुमार, प्रदीप कुमार, पिंटू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कंचनमाला, अखिलेश कुमार, अमृता देवी, सुनील कुमार, मुन्नी कुमारी, आशा देवी, रिंकू कुमारी, अंकिता देवी, रीता देवी, विजय नंदन यादव एवं शर्मिला देवी शामिल हैं। पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख एवं उप प्रमुख के क्रियाकलापों और उनकी अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए यह कदम उठाया है। इधर, बीडीओ डॉ. भृगुनाथ सिंह ने बताया कि अविश्वास प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.