मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वैशाली थाने के कन्या चौक स्थित निजी अस्पताल में बुधवार को सरैया थाने के चौकीदार अभय कुमार और उसके साथ गए लोगों की पिटाई कर दी। इस दौरान थाने की गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि कन्या चौक पर निजी अस्पताल के कंपाउंडर से चौकीदार का विवाद हो गया। उसके बाद मारपीट हो गई। सूचना पर सरैया पुलिस और वैशाली थाने की पुलिस पहुंची। लोगों को समझा कर मामले को शांत करा दिया। बताया जाता है कि चौकीदार किसी का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचा था। वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि चौकीदार ने भाई की तबीयत खराब होने की बात कहकर थाने की गाड़ी ले गया था। वहां अस्पताल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद मारपीट हो गई। गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया है। ...