भभुआ, जुलाई 12 -- महिला, वृद्ध, दिव्यांगजन, बच्चों को आने-जाने में हुई दिक्कत मुंडेश्वरी धाम को जोड़ती है सरैयां गांव की यह मुख्य गली (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड में शनिवार को हुई बारिश के बाद उसका पानी सरैया गांव की मुख्य गली में जमा हो गया। यह समस्या पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण उत्पन्न हुई है। हालांकि झमाझम हुई बारिश से खेतीबारी को बल मिला है, पर इस गांव के ग्रामीण जलभराव से परेशान हो उठे। पैक्स अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सरैया गांव की यह मुख्य गली मुंडेश्वरी मुख्य सड़क को जोड़ती है। इस गली से गांव के अधिकतर लोग मुंडेश्वरी सड़क से होते हुए भगवानपुर, भभुआ और चैनपुर आते-जाते हैं। लेकिन, बारिश होने के बाद यह गली झील में तब्दील हो जाती है। इसमें घुटनाभर पानी जमा हो गया है।...