दुमका, फरवरी 4 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्लस टू आर के हाई स्कूल सरैयाहाट में जैक बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में शत प्रतिशत छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। उक्त स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक बिरेंद्र कुमार मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर मोनेटरिंग कर रहे थे। उक्त विद्यालय में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को अचंभित कर दिया।‌ जहां आम तौर पर छात्र एडमिट कार्ड और पेन लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे थे। वहीं इस विद्यालय के परीक्षा केंद्र में एक नाबालिग परीक्षार्थी पुलिस अभिरक्षा में पहुंचे। इस नजारे को देखकर परीक्षा केंद्र पर मौजूद छात्र, शिक्षक और अभिभावक कुछ देर के लिए दंग रह गए। जब मंगलवार को उक्त छात्र परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तो उनके साथ दो पुलिस कर्मी उनके सुरक्षा में लग...