बगहा, मार्च 20 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिकारपुर थाना के एक गांव में शौच के लिए सरेह में गयी 30 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि गांव के रहने वाले बलिराम साह (55) के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। छानबीन कर दोषी पाए गए आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में पीड़िता ने बताया है कि वह 12 मार्च की सुबह पांच बजे सरेह के तरफ गयी थी। वहां से वापस घर आ रही थी। इसी दौरान पैक्स गोदाम के समीप बलिराम साह ने महिला को पकड़ लिया। उसे खींचकर खेत की तरफ ले जाने लगा। जबर्दस्ती का प्रयास करने लगा। महिला चिल्लायी तो आरोपी ने उसे मारा। उसके बाद हल्ला सुनकर महिला के पति पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज की। महिला ने आरोप लगाया है कि बलिराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.