चंदौली, फरवरी 19 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के सरेहुआ कला गांव में बुधवार को दिनदाहाड़े चोर मकान की बाउंड्री फांदकर घर में घुस गये। जहां अंदर चार कमरों से 70 हजार नगदी सहित बीस लाख से अधिक के आभूषण चोरी कर चंपत हो गये। घटना की जानकारी होने पर परिजन भौंचक हो गए। वही घर की महिलाएं गश खाकर जमीन पर गिर गईं। मौके पर पहुंचे कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने चोरी की तहरीर लेकर जांच में जुट गए। दिनदहाड़े चोरी की घटना को लेकर गांव में दशहत का मौहाल है। सरेहुआ कला के स्व. विष्णुदेव पांडेय के बेटे अनिल पांडेय और सुधीर पांडेय है। सुधीर पांडेय अपने पत्नी और बच्चों के साथ बाहर रहते है। घर पर अनिल पांडेय अपनी पत्नी अनीता, माता फूलमती देवी, बेटी सानिया और एक बेटा नवीन के साथ रहते है। अनिल पांडेय की गांव से कुछ दूरी पर स्थित नहर पर परच...