अलीगढ़, अक्टूबर 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहलीगेट थाना क्षेत्र के ईदगाह के पीछे गुरुवार शाम को सरेराह बाइक सवार दो लोगों ने एक व्यक्ति पर तेजाब फेंक दिया। इसके चलते वे स्कूटर से गिर गए। आनन-फानन लोगों ने उनको जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उनके हाथ-पैर झुलस गए हैं। घटना के पीछे मकान को लेकर विवाद सामने आ रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। करबला निवासी राशिद खान पूर्व ब्राइंट प्लांट चलाते थे। वह पूर्व में भाजपा द्वारा बनाए गए पसमांदा मोर्चा से जुड़े हुए थे। उनके बेटे ने बताया कि गुरुवार शाम को पिता स्कूटर पर शाहजमाल कब्रिस्तान की ओर जा रहे थे। रास्ते में ईदगाह के पीछे सामने से बाइक पर दो लोग आए। उन्होंने आते ही चलती बाइक से राशिद पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गए। घटना के चलते बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसे देख आसपास क...