मेरठ, मई 27 -- लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमदनगर में सरेआम एक महिला को किस करने के आरोपी सुहैल को सिटी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि अपराध अक्षम्य है, ऐसे व्यक्ति को जेल भेजो। लिसाड़ी गेट के अहमदनगर में मनचले की दुस्साहसिक वीडियो वायरल हुई थी। बेटी के साथ सड़क पर जा रही बुर्का पहने एक महिला को मोपेड सवार युवक सुहैल ने सरेआम किस किया और फरार हो गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सात घंटे में आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। लिसाड़ी गेट पुलिस ने आरोपी को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने मामला गंभीर और अक्षम्य मानते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। अब पांच जून को सुनवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.