रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- गदरपुर, संवाददाता। सोमवार को मेहतोष मोड़ पर हुई फायरिंग प्रकरण में तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महतोष में पुरानी रंजिश को लेकर बीते सोमवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी थी। पीड़ित नरेंद्र सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी बेरखेड़ा थाना बिलासपुर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने दोस्त बेरिया बाजपुर निवासी सुखविंदर को छोड़ने उनके गांव जा रहा था। जब वह महतोष बाजार नवाबगंज रोड के पास पहुंचा तो पीछे से गांव के रहने वाले पिंदर सिंह पुत्र गज्जन सिंह भी अपनी मोटरसाइकिल से आए। उससे कहासुनी हो गई तभी अचानक से उसने उन पर जान से मारने की नीयत से 315 बोर के तमंचे से फायर झोंक दिया। बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी जान बचाई और मौके से भागे। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिंदर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.