लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- लखीमपुर। सदर कोतवाली की एलआरपी चौकी स्थित एक कोल्डड्रिंक व्यापारी पर दबंगों ने जमकर लाठी-डंडे बरसाए। लाठी डंडों से पीट रहे दबंगों का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इधर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में छाउछ निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह दुकान खोल ही रहे थे कि इसी दौरान राजेश वर्मा, रोहित, राजेश वर्मा का पुत्र निवासीगण चादांमाऊ पुरवा थाना फरधान और अनुज वर्मा निवासी छाउछ ने आकर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उक्त लोगों से पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। इसी बात की रंजिश के चलते उक्त लोगों ने घटना को अंजाम दिया और धमकी देते हुए फरार हो गये। वहीं दबंग अनुज गांव के अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.