बागपत, जनवरी 29 -- बागपत। सरूरपुर कला गांव की जितवान पट्टी में गुरुवार को सैनिक संगठन द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वीर शहीदों को याद करते हुए नमन किया। कैप्टन श्रीपाल ढाका व हवलदार जाहिद ने बताया कि गोष्ठी का उद्देश्य संगठन को मजबूत करने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और एक दूसरे के आपस में सहयोग करने के लिए सच्चाई की राह पर चलने के लिए किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर कैप्टन भेरू, कैप्टन संजीव, कैप्टन सत्येंद्र, रणवीर, श्रीपाल, सतबीर, देवेंद्र, जोगिंद्र, ओम प्रकाश, संजीव, कृष्णपाल, सुभाष नैन, कैप्टन रामकिशन शर्मा, सतबीर सिंह, अजब सिंह, नरेंद्र, बिल्लू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...