हरदोई, फरवरी 3 -- सांडी। सांडी में सरिया लदे ई-रिक्शा की टक्कर से घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में पिता और बेटे दोनों घायल हो गए थे। गंभीर हालत में मासूम को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार शाम बघराई गांव निवासी छह वर्षीय रितिक अपने पिता जगदीश के साथ बाइक से कस्बे से खरीदारी कर घर लौट रहा था। रितिक बाइक पर आगे बैठा था और पिता वाहन चला रहे थे। जैसे ही वे बघराई स्थित कान्हा गोशाला के सामने पहुंचे तभी आगे चल रहे सरिया लदे ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से अचानक मोड़ दिया। इससे बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। इसके बाद बाइक समेत पिता और पुत्र सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। रितिक की हालत गंभीर होने पर पहले जिल...