मिर्जापुर, मई 5 -- मिर्जापुर, संवाददाता। पड़री थाना क्षेत्र के धनही गांव में सोमवार की शाम सरिया में उतरे करंट से राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। मिस्त्री को बचाने में मकान मालिक भी झुलस गए। मकान निर्माण कार्य के दौरान सरिया बिजली के तार में छू गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के धनही गांव निवासी 38 वर्षीय दिलीप सिंह पुत्र स्व. ननकू सिंह राजगीर मिस्त्री थे। इसी गांव निवासी गांव निवासी 45 वर्षीय बसंता पाल पुत्र रामराज पाल अपने पाही पर एक कमरे के लिए निर्माण कार्य करा रहे थे। राजगीर मिस्त्री दिलीप सिंह निर्माण कार्य में लगे थे। दो दीवार के बीच सरिया लगाना था। दिलीप सरिया को मोड़ रहे थे। जैसे ही सरिया को ऊपर उठाया। तभी निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजरे बिजली के तार में सरिया छू गया। सरिया में उतरे करंट की चपेट में आन...