गिरडीह, अप्रैल 26 -- सरिया, प्रतिनिधि। रोजगार के लिए सरिया के बन्दखारो पंचायत के खुंटा निवासी युगलाल पंडित का 24 वर्षीय पुत्र भुनेश्वर पंडित दिसंबर 2024 को दुबई कमाने गए थे। वहां वे सोमवार से लापता है। परिजनों ने खोजबीन के लिए सरकार से गुहार लगाई है। परिवार के लोगों को शक हो रहा है कि भुनेश्वर पंडित के साथ कोई अप्रिय घटना हुई है और उन्हें सही जानकारी जानबूझकर नहीं दी जा रही है। उनकी पत्नी व दो मासूम बच्चों की मां अंजली देवी को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। उन्हें शक है कि पति को किसी ने किडनैप कर लिया है या फिर उनकी हत्या कर दी गई है। वो अपने दोनों मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान हैं। उसका कहना है कि अगर उनके पति को कुछ हो गया तो इन बच्चों का क्या होगा। परिवार के सामने अब रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। बूढ़े बाप और मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.