गिरडीह, जून 19 -- सरिया। बुधवार की देर रात चोरों ने सरिया बाजार के ठाकुरबाड़ी टोला निवासी सह प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पंकज पांडेय पिता प्रयाग पांडेय के घर घुसकर करीब ढाई लाख की नगदी समेत जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया। घटना को लेकर भुक्तभोगी ने सरिया थाना में लिखित जानकारी दी है। तत्पश्चात सरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की। चोरी की वारदात की जानकारी देते हुए पंकज पांडेय ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति बुधवार रात 12 बजे के आसपास वेलोग सो गए थे। सुबह पांच बजे मां उठी तो सारा सामान अस्त व्यस्त था। तब हम सबको चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने सोने का एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी कानबाली समेत चांदी के सामान व कुछ घरेलू सामान जिनकी कीमत दो लाख के करीब होगी, चोरी कर ली। इसके अलावा 60 हजार नगदी पर भी चोरों ने हाथ साफ कर लिया। इस क्रम में चोरों ने एक ...