गिरडीह, अप्रैल 29 -- सरिया। मंगलवार शाम सरिया थाना के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय मोटिया मजदूर बालेश्वर साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सरिया पुलिस ने मजदूर की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया। साथ ही उक्त ट्रक एवं चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, बगोदर थाना क्षेत्र के करम्बा निवासी बालेश्वर साव 60 सरिया में मोटिया मजदूर का काम करते थे। प्रतिदिन की तरह मंगलवार को वे काम के बाद घर लौटने के लिए पैदल सरिया थाना के नजदीक से ऑटो पकड़ने पहुंचे। ठीक उसी समय थाना के पास खड़े ट्रक जेएच 02 एएल 6320 वहां से खुला और ट्रक की बाई ओर गुजर रहे बालेश्वर को चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा होने लगी। इसी बीच पुलिस ने शव को बगोदर भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.