देवरिया, अगस्त 17 -- देवरिया। उत्तर प्रदेश पुलिस में गोंडा में तैनात दीवान अमित कुमार पाठक को स्वतंत्रता दिवस पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से एसपी विनीत जायसवाल ने सम्मानित किया। सलेमपुर विकास खंड के ग्राम पकड़ी ओझा के रहने वाले अमित कुमार पाठक गोंडा सर्विलांस टीम में तैनात हैं। स्वतंत्रता दिवस पर गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल ने डीजीपी की तरफ से मिले सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह सौंपा। इसकी सूचना गांव आई तो पुनीत कुमार पाठक, धर्मेंद्र कुमार पाठक, राजू कुशवाहा, शांति कुशवाहा, जामवंत कुशवाहा, अरविंद कुमार पाठक ने प्रसन्नता व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...