हापुड़, जनवरी 10 -- उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद हापुड़ द्वारा आरएसके इंटर कॉलेज सिंभावली में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जनपद के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया। उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री डॉ सुखपाल सिंह तोमर ने की। मुख्य वक्ता माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार त्यागी रहे। डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संचालन करते हुए प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र कुमार त्यागी ने प्रधानाचार्यों एवं अतिथियों का स्वागत किया। सराहनीय सेवाओं के लिए राजेश यादव पूर्व प्रधानाचार्य मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुवा, डॉ.केपी सिंह पूर्व प्रधानाचार्य आरआर इंटर कॉलेज वझीलपुर, गार्गी चौहान पूर्व प्रधानाचार्य आदर्श इंटर कॉलेज ...