बागपत, सितम्बर 27 -- बागपत कोतवाली पर खोले गए मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी उपनिरीक्षक सीमा सिंह को एसपी सूरज कुमार राय ने शुक्रवार को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। उपनिरीक्षक सीमा सिंह ने गर्भवती महिला को तबीयत बिगड़ने पर बाजार से उसके घर पहुंचा। बताया कि रास्ते से गुजरते समय गभर्वती महिला की तबीयत बिगड़ गई थी, तभी वहां उपनिरीक्षक सीमा सिंह पहुंच गई थी। वहीं, वन स्टाप सेंटर पर बरामद किशोरी को गोली मारने के प्रयास के दौरान सराहनीय कार्य करने वाली होमगार्ड रचना को भी सम्मानित किया गया। एसपी ने बताया कि महिला होमगार्ड रचना ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए किशोरी को बचाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...