बदायूं, अक्टूबर 8 -- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक मोहम्मदपुर मई में संपन्न हुई। जिसमें समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र को सम्मानित किया गया। कवि माधव मिश्र ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। मेरा सौभाग्य है कि आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए 33 वर्ष तक संघर्ष किया। 2019 में भारत सरकार ने इसे लागू किया। सात जून 2016 में केंद्रीय मंत्री किरण रिजजु एवं अनंत गीते चंदौसी आये। जिसमें गरीबों के इलाज के लिए प्रस्ताव दिया। जिसे केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री की बैठक में रखा गया और भारत सरकार ने तब गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना एक लाख से शुरू की, जिसे 2019 में बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया। रामकुमार मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, सती...