दरभंगा, अक्टूबर 16 -- लहेरियासराय। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन बुधवार को जिले में कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। दरभंगा नगर विधायक सह राजस्व व भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने दरभंगा से भाजपा से पर्चा दाखिल किया है। नामांकन से पहले श्री सरावगी ने मनोकामना मंदिर से नामांकन यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता व आम लोग शामिल हुए। इस मौके पर शहर के शिवाजीनगर स्थित प्लस टू मारवाड़ी उच्च विद्यालय परिसर में जनसभा भी हुई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी निषाद व राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर शामिल हुए। यहां भी बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता व आम लोग थे। वहीं, अभिषेक झा ने निर्दलीय नामांकन किया है। केवटी से एक निर्दलीय प्रत्याशी के अलावा बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.