पटना, जनवरी 20 -- नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद बिहार पार्टी अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें दिल्ली में मंगलवार को सम्मान स्वरूप बिहार की पहचान मखाने का माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। संजय सरावगी ने नितिन नवीन के विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करने के ऐतिहासिक क्षण को संगठन के लिए ही नहीं, बल्कि समूचे बिहार और देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए गर्व, उत्साह और प्रेरणा से परिपूर्ण बताया है। यह दायित्व करोड़ों कार्यकर्ताओं की आशाओं, अपेक्षाओं और संकल्पों का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी सोच, सुदृढ़ संगठन क्षमता और समर्पित नेतृत्व के नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन निश्चित ही सेवा, समर्पण और सशक्तीकरण की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.