नई दिल्ली, मार्च 30 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन या इसके पास स्थित मेट्रो स्टेशन से सराय काले खां आईएसबीटी तक पहुंचने के लिए यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। डीटीडीआईसी रेलवे और मेट्रो स्टेशन से आईएसबीटी के बीच यात्रियों के लिए निशुल्क पिक एंड ड्रॉप ई-रिक्शा सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि एक महीने में यह सेवा शुरू हो सकती है। दरअसल, आनंद विहार आईएसबीटी की तरह सराय काले खां आईएसबीटी से मेट्रो स्टेशन और रेलवे स्टेशन इंटर कनेक्ट नहीं हैं। यहां यात्रियों को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन या मेट्रो स्टेशन से उतरकर सराय काले खां आईएसबीटी से बस में सवार होने के लिए पैदल लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसकी वजह से सराय काले खां आईएसबीटी पर यात्रियों की संख्या कम रहती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.