समस्तीपुर, दिसम्बर 2 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र में मुसरीघरारी एवं सरायरंजन बाजार में दो मुख्य चौराहा है। इन दोनों चौराहा पर हर रोज जाम लगा रहता है। जाम लगने से वाहन चालकों एवं अन्य राहगीर परेशान रहते हैं। क्षेत्र के मुसरीघरारी चौराहा के चारों सड़क से दिन रात हजारों वाहन गुजरते हैं। जाम लगने के बाद चौराहा के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। वाहन की कतारें लगने से पैदल यात्रियों को भी निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं बाजार के व्यवसायी भी परेशान हो जाते हैं। मुसरीघरारी के लोगों ने चौराहा पर जाम लगने से निजात दिलाने की मांग डीएम, एसपी, मंत्री एवं विधायक से कई बार की है लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। उधर, सरायरंजन बाजार में भी जाम की समस्या से लोग काफी परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.