समस्तीपुर, नवम्बर 14 -- सरायरंजन। सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से विजय कुमार चौधरी ने जदयू प्रत्याशी के रूप में जीत का चौका लगाया है। विजय कुमार चौधरी ने पहली बार 2010 में सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज की था। इसके बाद 2015 में भी दूसरी बार जीत हासिल किए थे। 2020 में भी जदयू प्रत्याशी के रूप में तीसरी बार बहुत कम मत से जीत दर्ज किया था। 2025 के चुनाव में जदयू प्रत्याशी विजय कुमार चौधरी ने चौथी बार जीत हासिल की है। इनकी जीत होने से क्षेत्र में विकास को और पंख लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...