समस्तीपुर, नवम्बर 24 -- सरायरंजन। दिल्ली पुलिस रविवार की देर शाम सरायरंजन थाना क्षेत्र के शाहजादापुर गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उसके बाद गिरफ्तार दोनों अपराधियों को दिल्ली ले जाया गया। गिरफ्तार दोनों साइबर अपराधी की पहचान शाहजादापुर गांव निवासी कौशिक ठाकुर एवं साकेत ठाकुर के रूप में की गई है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस की टीम में शामिल एसआई दीपक आर्या ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस के पास साइबर फ्रॉड करने का मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस जांच में जुटी। जांच के दौरान पता लगा कि दो युवक बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले हैं। उसके बाद वहां की पुलिस समस्तीपुर जिले के वरीय पदाधिकारी से बात कर सहयोग करने की बात कही। वहीं सरायरंजन थाने के एसआई आनंद सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.