समस्तीपुर, मई 17 -- सरायरंजन, निज संवाददाता। प्रखंड के धर्मपुर पंचायत में जन सुराज का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष राज कपूर सिंह ने कहा कि बिहार में बदलाव की हवा चल रही है। जनता सत्ता सुख प्राप्त करने वाले सभी पार्टी से हटकर नए विकल्प की तलाश में है। इसलिए सभी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को जनसुराज और प्रशांत किशोर के व्यवस्था परिवर्तन के सिद्धांतों से अवगत कराएं। सम्मेलन को निरंजन ठाकुर, सजन कुमार मिश्र, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष साकेत सिंह विद्यापति प्रखंड के प्रखंड महासचिव आनंदजी, प्रखंड युवा अध्यक्ष सभानंद भारती,उपाध्यक्ष ललन चौधरी, मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार राय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार झा ने की। मौके पर कार्यक्रम के संयोजक सह प्रखंड उपाध्यक्ष रणजीत कुमार साह, पंचायत...