समस्तीपुर, अप्रैल 27 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न महादलित बस्तियों में शनिवार को विकास शिविर लगया गया। शिविरों में दर्जन भर महत्वपूर्ण योजनाओं को सुचारू रूप से लागू किया किया गया। जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया। शिविर में राशनकार्ड, बिजली कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, इन्द्रावास योजना में लाभुकों को घर देने, सड़क, पानी, नल-जल योजना आदि का आवेदन लिया गया है। इससे पूर्व शिविर का कल्याण पदाधिकारी प्रसून परिमल, बीईओ निर्मला कुमारी, डीपीआरओ रामचंद्र यादव ने उद्घाटन किया। शिविर में पंचायत सचिव अमन आदर्श, विकास मित्र विनोद कुमार सादा, राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार, टोला सेवक रंजीत कुमार महतो, रोजगार सेवक सुजीत कुमार, आशा कार्यकर्ता अनीता मेहरा, एएनएम कोमल कुमारी, सुजीत कुमार गौरव, रीना देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.