धनबाद, जुलाई 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता सरायढेला के पूर्व पार्षद गणपत महतो ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो और जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की मौजूदगी में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। जिलाध्यक्ष ने रसीद काटकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। धनबाद कांग्रेस मुख्यालय हाउसिंग कॉलोनी में जिला कांग्रेस कमेटी का मिलन समारोह जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कि अध्यक्षता में हुआ। इसमें झामुमो नेता पूर्व पार्षद गणपत महतो ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें राहुल महतो, मागा प्रसाद महतो, राजकिशोर महतो, संतोष महतो, कालाचंद्र महतो, लाली महतो, निमाई महतो, मनभूल महतो, बिनोद चंद्र दास, अजय कुमार दास, सुमित दास, शुभम कुमार, अमित महतो शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने कि कहा गणपत महतो के शामिल होने से कांग...