गंगापार, फरवरी 6 -- सरायचंडी रेलवे क्रॉसिंग के पास बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने थोड़ी दूर तक सड़क नहीं बनने से वहां पर काफी गड्ढे हो गए थे। जिसमें गिरकर लोग आए दिन चोटहिल हो रहे थे। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बोले प्रयागराज के तहत सोमवार 29 दिसंबर को सड़कों पर बह रह घरों का गंदा पानी, गड्ढों में गिरकर लोग हो रहे चोटहिल शीर्षक से समाचार छपने के बाद लोक निर्माण विभाग सक्रिय हुआ। झूंसी से हेतापट्टी, गारापुर, सरायचंडी, सिकंदरा, बहरिया, करनाईपुर होते हुए प्रतापगढ़ के रानीगंज तक अंतर्जनपदीय मार्ग का चौड़ीकरण किया गया है। सरायचंडी रेलवे क्रॉसिंग के पास थोड़ी दूर तक स्थानीय लोगों के द्वारा जमीन को लेकर आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद वहां पर सड़क निर्माण का कार्य रुका हुआ था। जहां पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। आए दिन वहां पर लोग गिरकर घायल हो रहे थे।...