सराईकेला, फरवरी 15 -- सरायकेला । आस्था और श्रद्धा का महापर्व महाशिवरात्रि रविवार को सरायकेला नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। तड़के सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं, जहाँ भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। सरायकेला कुदरसाई, माजना घाट शिव मंदिर में अनुमान से ज्यादा भीड़ देखी गई 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगा कर भक्त घंटो खड़े होकर जलाभिषेक किये । सरायकेला-खरसावां जिले में महाशिवरात्रि का महापर्व अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। रविवार सुबह से ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देखी गईं, जिससे पूरा वातावरण 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले'...