सराईकेला, सितम्बर 16 -- सरायकेला। सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में सोमवार से प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 के बच्चों के लिए फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी एवं रस्सा-कस्सी जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। इसका शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया। संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है, बस जरूरत है उन्हें तराशने की है। उन्होंने कहा कि खेलो झारखंड प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाओं को तराशने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम को प्रखंड उप प्रमुख वासुदेव महतो, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात, बीपीओ सांत्वना जेना एवं बीआरपी गौतम कुमार के साथ शिक्षक विमल डोगरा, कामि...