सराईकेला, फरवरी 14 -- सरायकेला । नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को सरायकेला के पट्टनायक टोला, हाट टोला, जेल रोड सहित कई गली-मुहौल्लो में सैंकडो कार्यकर्ताओ के साथ जनसम्पर्क अभियान चलाया । सुमित "नेता नहीं बेटा चुनें" के प्रभावी स्लोगन के साथ घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं। सुमित कुमार चौधरी का कहना है कि वे राजनीति में एक 'नेता' के रूप में नहीं, बल्कि जनता के 'बेटे' के रूप में सेवा करना चाहते हैं। इस अवसर पर राजा सिहंदेव, सुदीप पट्टनायक, बद्री दारोगा, मीनाक्षी पट्टनायक, परशुराम कवि, चिरंजीवी महापात्र, कुश कर, राजीव महापात्र, महापात्र, राजकुमार सिंह, बीजू दत्ता, सोहन सिंह, राजेश नंदा, दुखु साहू, राजा ज्योतिषी, संजीव सतपथी, ...