सराईकेला, फरवरी 16 -- सरायकेला । सरायकेला थानांतर्गत शासन गांव में एक 20 वर्षीय युवक ने महुल का पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज सुवह गांव वालों ने शासन गांव के सड़क से 20 कदम की दूरी पर अवस्थित महुल पेड़ पर एक युवक का शव लटकते देखा । तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया तथा एक यूडी केस दर्ज कर पोस्टमोटम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया । मृतक का नाम अनिल सिंह मुंडा (20वर्ष) है । बताया जा रहा है कि अनिल रोजाना मजदूरी कर घर का गुजारा चलाता था । पिछले 5 साल से अनिल अपने पिता सुखराम मुंडा के साथ सरायकेला थानान्तर्गत शासन गांव में रहता था । इससे पहले हंसाहड़ी के वस्ती कोडासाई में रहते थे । आधार कार्ड में कोडासाई का पता है । मृतक के भाई सूरज कुमार मु...