सराईकेला, फरवरी 23 -- सरायकेला, सवांददाता । सरायकेला थाना अंतर्गत बिरसा चौक के पास रविवार को शाम 7 बजे एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना पाकर सरायकेला नगर पंचायत झामुमो प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार गेस्टहाउस निवासी अशोक तिर्की (18) , बिरसा चौक निवासी आरव हेंब्रम (19) और तितिरबिला निवासी डैनियल कालूंडिया (19 ) तीनों दोस्त हैं। सभी सरायकेला थानांतर्गत बड़बिल गांव गए थे। शाम 7 बजे लौटने के क्रम में बिरसा चौक स्थित शिशु मंदिर के सामने चाईबासा से कांड्रा जा रही एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ...