गोरखपुर, जून 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। खजनी इलाके के भगवानपुर में सराफा व्यापारी उमेश जायसवाल और उनके बेटे रोहन को गोली मारने के आरोपित दुर्गा उर्फ बबलू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल अवैध पिस्टल बरामद की है। वहीं, बबलू सिंह ने भी पुलिस से बताया कि पिता-पुत्र ने पहले डंडे से उसके सिर पर हमला किया, जिसके बाद गोली मारे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, घायलों का लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा। जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर निवासी उमेश जायसवाल की बड़डाड़ चौराहे पर जायसवाल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वहीं आरोपित दुर्गा सिंह मूल रूप से भौवापार का रहने वाला है। भगवानपुर में उसे नेवासा मिला है। छह-सात वर्ष से वह परिवार के साथ यही पर रह रहा था। तीन महीने पहले आरोपित दुर्गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.