मैनपुरी, मई 17 -- मैनपुरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। जिसमें सराफा व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर देने की मांग की गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस न होने से सराफा व्यापारी अपने जान माल की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार को ज्ञापन में संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष घनश्याम दास ने कहा कि प्रदेश में आए दिन सराफा व्यापारी के घरों व दुकानों पर लूट हो रही रही हैं। वहीं हत्याओं का सिलसिला जारी है। सराफा व्यापारियों शस्त्र लाइसेंस सरकार प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जिससे वह अपनी सुरक्षा कर सके। शस्त्र लाइसेंस मिलने से वह अपने जानमाल की सुरक्षा कर पाएगा और अपने करोबार को सुरक्षित तरीके से कर पाएगा। व्यापारियों ने ...