मऊ, मार्च 31 -- मऊ। नगर क्षेत्र के घास बाजार स्थित मऊ सराफा मंडल के कैम्प कार्यालय पर रविवार को नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सर्वप्रथम चुनाव अधिकारी राजेन्द्र प्रताप आर्य ने नवनियुक्त अध्यक्ष विजय कुमार सर्राफ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत उपाध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, कोषाध्यक्ष उदय प्रताप आर्य, मंत्री मनीष कुमार वर्मा, उपमंत्री जवाहर लाल चौहान, आय-व्यय निरीक्षक अनिल उपाध्याय को शपथ दिलाया गया। साथ ही राजेन्द्र प्रताप आर्य, प्रमोद वर्मा, नसीम अहमद, जमुना प्रसाद वर्मा, राकेश आर्य, प्रकाश चंद वर्मा, जितेन्द्र प्रसाद को कार्यसमिति सदस्य पद की शपथ दिलाया गया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अध्यक्ष विजय कुमार सर्राफ ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.