बहराइच, फरवरी 5 -- बहराइच, संवाददाता। रिसिया के टेपरा गांव स्थित एक सराफा दुकान में चोरों ने पक्की दीवार काट कर सेंध लगाई। दुकान में घुसे चोर किसी आहट पर फरार हो लिए। जिसके चलते चोरी की बड़ी वारदात टल गई। पीड़ित कारोबारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। रिसिया थाने के टेपरा गांव में नगर कोतवाली के काजीपुरा निवासी सैफ पुत्र नसीर अली सराफा दुकान करते है। वह रोजाना रात में दुकान बंद कर चले आते है। मंगलवार देर रात किसी समय चोरो ने उनके दुकान की पक्की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर किसी की आहट पर फरार हो गए। बुधवार सुबह सैफ दुकान आया। तो उसे वारदात की भनक लगी। दुकान में रखा जेवर व धन सुरक्षित मिलने पर राहत की सांस ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.