लखनऊ, अप्रैल 4 -- इंदिरानगर के अमराई गांव में शुक्रवार तड़के मां शारदा ज्वैलर्स दुकान का शटर तोड़कर घुसे बदमाश चार किलो चांदी, सोने समेत लाखों के जेवर पार कर ले गए। बाइक सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। बदमाश दुकान के बाहर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गए हैं। इंदिरानगर सी ब्लाक में रहने वाले श्यामजी रस्तोगी की अमराई गांव में मां शारदा के नाम से ज्वैलर्स की दुकान है। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे दो बाइकों पर सवार चार बदमाश शटर उठाकर अंदर घुसे। इसके बाद अंदर रखी अलमारी का लाक तोड़ डाला। अलमारी, बाक्स और काउंटर में रखे जेवर पार कर ले गए। सुबह शटर उठा देखकर आस पड़ोस के लोगों ने श्यामजी को घटना की जानकारी दी। श्यामजी और पुलिस कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.