कानपुर, नवम्बर 26 -- कानपुर दक्षिण। गोविंदनगर निवासी सराफा कारोबारी को गुजरात के एक शातिर ने चांदी का माल भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की चपत लगा दी। माल न आने पर कारोबारी ने संपर्क किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। कारोबारी गुजरात गए लेकिन वहां भी उसका कुछ पता नहीं लगा, लौट कर पीड़ित ने गोविंदनगर थाने में आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। गोविंदनगर सी ब्लॉक निवासी जीतेंद्र कुमार चांदी के थोक कारोबारी हैं। उनकी चौक में बालाजी गोल्ड एंड सिल्वर के नाम से ज्वेलरी शॉप है। जीतेंद्र के मुताबिक, सराफा कारोबारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप हैं, जिसमें देश भर के चांदी-सोने की खरीद फरोख्त करने वाले कारोबारी जुड़े हैं। इनमें गुजरात के राजकोट निवासी मनीष छगनभाई मकवाना भी जुड़ा हुआ था। मनीष ने अक्टूबर में कुछ गहनों की फोटो भेजीं थीं। पसंद आने पर उनस...