आगरा, फरवरी 7 -- जिला सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण को ज्ञापन सौंपकर सराफा कारोबारियों के सामने आ रहीं समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है। प्रभारी मंत्री से कहा कि पुरानी गिरवी के नाम पर कारोबारियों को भयभीत किया जा रहा है। इस समस्या से निजात दिलाई जाए। शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री को सौंपे ज्ञापन में सराफा कारोबारियों ने कहा कि कुछ व्यक्तियों द्वारा सुनियोजित रूप से सराफा व्यापारियों की दुकानों पर पहुंचकर भय एवं दबाव का वातावरण बनाया जा रहा है। यह कहकर पुराने गिरवी आभूषण व माल वापस देने की मांग की जा रही है कि उनकी गिरवी छह वर्ष या उससे अधिक पुरानी है। सराफा कारोबारियों को इस दबाव से मुक्त कराने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश करें। ज्ञापन देने वालों में जिला सराफा एसोस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.