आजमगढ़, जुलाई 5 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद । जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार से लेकर मंगरूगंज बाजार तक शुक्रवार की रात को चोरों ने एक सराफा, एक मोबाइल और एक मेडिकल स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये के कीमती सामान उठा ले गए। जबकि दो अन्य दुकानों में भी चोरी का असफल प्रयास किये, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ितों में बाबूलाल पुत्र फौजदार की सराफा, जावेद अख्तर की मेडिकल स्टोर और हाशिम की मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। तीनों दुकानों से चोर नगदी समेत लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। वहीं दो अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर बाजार के लोगों की भीड़ जुट गयी। मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.