सिमडेगा, मार्च 28 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। पुलिस लाइन में आयोजित सहरुल महोत्सव में डीसी अजय कुमार सिंह और एसपी सौरभ कुमार शामिल हुए। आदिवासी संस्कृति के तहत सहरूल महोत्सव में हो रहे नृत्य और गीत को देख डीसी और एसपी भी खुद को रोक नहीं पाए और अपने गले में मांदर टांगा और उनकी उंगलियां मांदर पर चलने लगी। मांदर की धुन पर उपस्थित अधिकारी, पुलिस जवान,कर्मी और स्थानीय लोग झूमने लगे। पूरा माहौल नागपुरी गीतों पर झूम रहा था। इसके बाद डीडीसी संदीप कुमार दोराईबुरू, एसडीपीओ बैजु उरांव, डीएसपी रणवीर सिंह भी डीसी एसपी के साथ मिलकर पारंपरिक मांदर, नगाड़ा बजाने लगे। इससे पूर्व विधि विधान के साथ पाहन के रूप में हवलदार कामदेव उरांव के द्वारा सरहुल की पूजा भी कराई गई। मौके पर डीसी एसपी, डीडीसी सहित अन्य अधिकारियों ने पूरे जिले वासियों को सरहुल पर्व की शुभका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.