सिमडेगा, मार्च 4 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सरहुल महोत्सव को लेकर सरना भवन में केंद्रीय सरना समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हरिश्चंद्र भगत ने की। बैठक में एक अप्रैल को सरहुल पूजा महोत्सव को भव्य एवं पारंपरिक विधि विधान से मनाने का निर्णय किया गया। बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा सरहुल सरना स्थल सलडेगा से प्रारंभ होगी। बैठक में साधु मालुवा, चन्दन डे, अघना खड़िया, हेमशरण सिंह, लालमोहन सिंह, देवनारायण नायक, लोदो सिंह, चतुर बड़ाईक, पुना बड़ाईक, बाबूलाल पहान, पुजार- बिरसा मुंडा, अरुण कुमार बड़ाईक, कृष्णा बड़ाईक, विशु महतो, खुनवा उरांव, दयाराम मेहर, जगमोहन भोय, किशोरी लाल मेहर, सुधीर मांझी, चंद्रिका भगत, बलभद्र बड़ाईक आदि उपस्थित थे। बैठक में नौ मार्च को दिन के दस बजे से बैठक आयोजित की गई है। बैठक में समिति के सभी सद...