पलामू, मार्च 20 -- मेदिनीनगर। शहर स्थित जीएलए कॉलेज के जेएन दीक्षित छात्रावास के सभागार में गुरुवार को बैठक कर आदिवासियों के सरहुल पूजा महोत्सव को धूमधाम से मनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में पलामू प्रमंडलीय आदिवासी छात्रगण के संयोजक डॉ. संजय बाड़ा तथा सह-संयोजक प्रो. विकास टोपनो व प्रो. बनार्ड टोप्पो मौजूद रहे। इस दौरान तय किया गया कि सरहुल पूजा एक अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। पूजा को सफल बनाने के लिए इस दौरान कमेटी का भी गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष अंदीप उरांव, उपाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष दीप दोनी कुजूर व उप-कोषाध्यक्ष कौलेश उरांव को बनाया गया। बैठक में प्रशांत कुमार उरांव, राकेश कुजूर, गंगा सिंह, मायावती आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.