रांची, अप्रैल 1 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के कल्याणपुर सरना स्थल पर सरहुल पूजा महोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता फुलदेव टाना भगत और संचालन निर्मल उरांव एवं करण कुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास ने सरना स्थल पर पूजा-अर्चना करने के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरहुल का पर्व हमारी संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि झारखंडवासियों के लिए सरहुल का पर सबसे बड़ा पर्व है, जिसे हम सभी लोग एक साथ मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि सरहुल प्रकृति का भी पर्व है। इस पूजा के अवसर पर हम सभी लोगों को प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लेने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित टंडवा प्रखंड प्रमुख रीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.