रांची, अप्रैल 4 -- बीते दिनों झारखंड के रांची जिले में सरहुल के मौके पर जुलूस निकला था। इस दौरान कुछ लोगों ने जुलूस पर हमला कर दिया था। पिठोरिया के हेठबालू गांव में सरहुल शोभायात्रा में शामिल पाहन समेत अन्य से मारपीट का विरोध जारी है। आदिवासी समुदाय के लोगों ने गुरुवार को केंद्रीय सरना समिति के नेतृत्व में पिठोरिया बाजार को बंद करा दिया। भीड़ ने पिठोरिया चौक पर बांस-बल्ली लगाकर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक जाम कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। इधर, जाम के कारण करीब एक किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सड़क जाम और विरोध की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जाम स्थल पर पहुंचे। यहां पुलिस अधिकारियों ने सरना समिति के साथ बातचीत की। इसके ...