हल्द्वानी, दिसम्बर 10 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। 17-कुमाऊं भदूरिया बटालियन के पूर्व सैनिकों ने हल्द्वानी में बुधवार को युद्ध सम्मान दिवस धूमधाम से मनाया। यहां उन्होंने पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध में सरहद पर दुश्मनों को खदेड़ने की यादों को ताजा किया। आरटीओ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बटालियन से रिटायर जवानों ने युद्ध सम्मान दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार मेजर सेनि.जगत सिंह मेहरा और संचालन बलवंत सिंह मेहरा ने किया। पूर्व सैनिकों ने 1971 की पाकिस्तान के साथ लड़ाई का जिक्र करते हुए यूनिट के जवानों के अदम्य साहस और पराक्रम की सराहना की। बताया कि बटालियन को अचानक हमला होने की सूचना मिली, लेकिन भारतीय जाबांजों ने पूरे साहस के साथ दुश्मनों का सामना किया। 10 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान को धूल चटाकर भारतीय जवानों ने सरहद पर ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.