हजारीबाग, फरवरी 8 -- पदमा, आशिष कुमार। जिले के पदमा प्रखंड के विभिन्न नदी तालाब विदेशी मेहमान पक्षियों के आगमन से काफी गुलजार हो उठा है। कुछ इसी तरह का नजारा पदमा स्थित तालाब में देखने को मिला जहां कई साइबेरियन पक्षी यहां जल क्रिड़ा करते देखे गए। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष इस समय में साइबेरिया की भीषण ठंड से बचने के लिए ये पक्षी भारत की ओर अपना रुख करते हैं और हजारों किलोमीटर की दूरी पार कर यहां पहुंचते हैं। इस संदर्भ में यहां के पक्षी प्रेमियों ने बताया कि पहले और भी कई प्रजाति के पक्षी यहां देखे जाते थे किंतु रास्ते में इन पक्षियों का कुछ लोग शिकार कर लेते हैं और कुछ पक्षी बदलते मौसम के अनुकूल स्वयं को नहीं ढाल पाने के कारण काल के गाल में समा जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हम सभी का कर्तव्य बनता है कि इन पक्षियों की सुरक्षा करें। ये हमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.